आज का मानसून अपडेट










राजस्थान में मानसून की बारिश अब थम गई है। रविवार को दोपहर बाद उत्तरी हिस्से में लोकल लेवल पर बने बादलों से हनुमानगढ़-गंगानगर एरिया में जरूर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। अधिकांश जगह दिन में धूप रही। मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ ही रहेगा।
पिछले 24 घंटे में हनुमानगढ़, गंगानगर एरिया में कुछ जगहों पर अच्छी बारिश हुई। हनुमानगढ़ के भादरा में 43MM तक पानी बरसा। यहां तेज हवा चलने के साथ बारिश हुई। इससे खराब हाे रही फसलों को नया जीवनदान मिला।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

