कोचिंग इंस्टीट्यूट की छठी मंजिल से कूदा स्टूडेंट, मौत


कोटा में आज एक स्टूडेंट ने टेस्ट देने के बाद कोचिंग इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। कलेक्टर ने स्टूडेंट्स के संडे को टेस्ट न रखने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी टेस्ट लिया जा रहा था।

घटना के 2 सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। एक फुटेज में स्टूडेंट भागता हुआ पांचवें फ्लोर से छठी मंजिल की तरफ जाता नजर आ रहा है। दूसरा फुटेज उसके कूद कर गिरने का है।

अगस्त माह में यह आत्महत्या का 5वां और इस साल का 22वां मामला है।


CATEGORIES
Share This