जयपुर में किडनैप कर टैक्सी ड्राइवर की हत्या:










जयपुर में एक टैक्सी ड्राइवर का किडनैप कर हत्या का मामला सामने आया है। लूट के लिए युवक को कार में ही गला दबाकर मार दिया गया। एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेक दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ महेश नगर थाना पुलिस ड्राइवर की गुमशुदगी का केश दर्ज कर तलाश कर रही थी। युवक की कॉल डीटेल के आधार पर संदिग्ध तक पहुंची। संदिग्ध को पकड़ने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। अब पुलिस हत्या कर भागे लुटेरों की तलाश कर रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

