मुनेश गुर्जर के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों ने खोला मोर्चा:


मुनेश गुर्जर के नगर निगम जयपुर हेरिटेज का मेयर पद फिर से संभालते ही विवाद हो गया है। अब कांग्रेस पार्षदों ने मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 37 पार्षदों ने आज मेयर मुनेश गुर्जर को बर्खास्त करने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी की मांग की
उन्होंने सीएम के नाम पत्र में लिखा- ‘यह निलंबित मेयर कांग्रेस पर कलंक है। इसके द्वारा कांग्रेस का नाम लेना भी पाप के समान है। इसे गिरफ्तार किया जाए।’ इसके बाद अब नगर निगम में कांग्रेस के बोर्ड पर भी खतरा मंडराने लगा है।


CATEGORIES
Share This