अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल


चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम मणिहारी कुएं के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए। जिनको रास्ते से गुजर रहे युवक ने अपनी कार से डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल पति-पत्नी का इलाज किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।


CATEGORIES
Share This