महेश नवमी खेल महोत्सव में रोमांचक मुकाबले










माहेश्वरी समाज नोखा की ओर से महेश नवमी खेल महोत्सव में दूसरे दिन शुक्रवार देर शाम को कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। युवा संगठन के अध्यक्ष केशव करवा ने बताया कि माहेश्वरी युवा संगठन और महिला मंडल का खेल महोत्सव के तहत चैस, लूडो व कैरम प्रतियोगिता आयोजित हुई।
अंडर 16 गर्ल्स लूडो में निशिता झंवर विजेता, अंबिका राठी रनरअप रही। चैस जूनियर गर्ल्स में अनन्या बंग विजेता, प्राची तापड़िया रनरअप रही। चैस सीनियर वर्ग में दीपाक्षी डागा विजेता, तानिहा मालानी रनरअप रही। कैरम में सीनियर वर्ग महिला वर्ग बिंदिया तापड़िया विजेता बनी, वहीं प्रिया मोहता रनरअप रही। अंडर 16 बॉयज वर्ग लूडो में नमन करवा विजेता, पर्थ भट्टड़ रनरअप रहे। अंडर 16 बॉयज में शुभम लाहोटी विजेता, पुलक बजाज रनरअप रहे। प्रतियोगिता रोशन डागा, नीरज करवा, प्रवेश चांडक, केशव तापड़िया, किशन राठी, महेश तापड़िया, विशाल बलदेवा, अरविंद झँवर, आशुतोष डागा, माधव झंवर, अरूण भट्टड़ द्वारा सभी प्रतियोगिताओं के मैच करवाए गए व व्यवस्था में लगे रहे। वहीं महिला मंडल की अध्यक्ष राधामणी चितलंगी, मैना तापड़िया, सरीता झंवर उपस्थित रहे

