काली पट्‌टी बांधकर जताया विरोध:फार्मासिस्ट कर रहे हैं मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन


शहर के सरकारी अस्पताल में काम कर रहे फार्मासिस्ट ने शनिवार को सरकारी अस्पताल में काली पट्‌टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। फार्मासिस्ट लंबे समय से मांगों के संबंध में रोष प्रदर्शन करते रहे हैं। कोरोना काल से पहले भी इन लोगों ने लंबा विरोध प्रदर्शन किया था

फार्मासिस्ट का कहना है कि उन्हें नर्सिंग कर्मियों के बराबर वेतन भत्ते दिए जा ने चाहिए। ग्रेड पे की कमी दूर की जानी चाहिए। उनका पदनाम फार्मेसी ऑफिसर और सीनियर फार्मेसी ऑफिसर किया जाना चाहिए। इसके साथ ही 817 पदों पर 31 अगस्त तक डीपीसी की जानी चाहिए। सभी ड्रग डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर्स पर फार्मासिस्ट, हेल्पर और मशीन विद मैन की नियुक्ति की जानी चाहिए। फार्मासिस्टों का कहना है कि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। फार्मासिस्ट 27 अगस्त को भी काली पट्‌टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 28 अगस्त को जयपुर में शहीद स्मारक पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। फार्मासिस्ट संगठन से जुड़े युवाओं ने बताया कि उनके तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी मांगों पर सरकार के स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे फार्मासिस्टों में रोष है


CATEGORIES
Share This