रविवार को निकलेगी जन सम्मान यात्रा


अनूपगढ़ में रविवार को जन सम्मान यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। इसमें राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में आम जन को बताते हुए उन्हें योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

यात्रा के संयोजक, जिला जन अभियोग निराकरण समिति के सदस्य एवं मनोनीत पार्षद सुमित सुथार यात्रा का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर रहे है।

जन सम्मान यात्रा के संयोजक सुमित सुथार ने बताया कि जन सम्मान यात्रा का शुभारंभ रविवार 27 अगस्त को सुबह 9 बजे आरसीपी कॉलोनी अनूपगढ़ के श्री श्याम मंदिर से होगा जिसके माध्यम से अनूपगढ़ को जिला बनने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया जाएगा तथा शहर के सभी 35 वार्डों में डोर टू डोर जाकर आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताकर जागरूक किया जाएगा। वहीं लोगों को रोजगार से लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा


CATEGORIES
Share This