चाकू की नोक पर अल सुबह चेन स्नैचिंग:










जोधपुर में बॉम्बे मोटर चौराहे पर अल सुबह एक व्यापारी दामाद ससुर के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हो गई। दोनों पावटा सी रोड के शक्ति नगर गली नंबर 6 के जैन स्थानक से जैन मुनि के दर्शन कर अरिहंत नगर अपने घर जा रहे थे। सुबह साढे पांच बजे के करीब एक युवक जालोरी गेट से उनके पीछे लगा और स्कूटी सवार दामाद व ससुर के बराबर गाड़ी चला कर फोलो करने लगा। इस पर उन्होंने उससे पूछा कि क्या कारण से पीछा कर रहे हो इस पर स्नैचर बाइक से उतरा चाकू निकाल कर दामाद के गले से चेन खींची और विरोध करने पर दोनों को धकेल कर नीचे घिरा दिया। इस पर दामाद ने एक हाथ से बचाव के लिए चाकू पकड़ा तो चाकू उसके हाथ में आ गया और संभल कर बाइक सवार को पकड़ने लगे तब वह बाइक छोड़ चेन लेकर वहां से भाग गया। घटना के पांच घंटे बाद पुलिस ने बाइक सवार स्नैचर को बापर्दा दस्तयाब किया। ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवा कर मामले की जांच कर रही है

