आज का मानसून अपडेट:अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं


राजस्थान में मानसून अब अगले 7-8 दिन सुस्त रहेगा। कोई नया वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं होने के कारण सितम्बर के पहले सप्ताह तक तेज बारिश की संभावना नहीं है। राज्य में कहीं-कहीं लोकल स्तर पर बादल बनने से हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन ज्यादातर एरिया में मौसम सूखा रहेगा। इसके पीछे बड़ा कारण पश्चिमी हवाओं का फिर से प्रभावी होना है।

वेस्टर्न विंड के कारण असर से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। मौसम विशेषज्ञ मान रहे है कि बंगाल की खाड़ी में अगले एक सप्ताह तक कोई ऐसा बड़ा वेदर सिस्टम बनता नहीं दिख रहा। इसके प्रभाव से मध्य भारत समेत राजस्थान में बारिश का फिर से दौर शुरू हो सके।


CATEGORIES
Share This