9000 KM साइकिल पर चलकर अलवर पहुंचे पति-पत्नी:










मिट्टी बचाने के मकसद से वेस्ट बंगाल के 28 वर्षीय सोमन कुमार व 27 साल की उनकी पत्नी लक्ष्मी 9 हजार किलोमीटर साइकिल पर चलकर अलवर पहुंचे हैं। अब तक 18 राज्यों से होते हुए 19वें राज्य के रूप में अलवर आए हैं। यहां बिजली घर चौराहे पर विजन संस्थान पर पहुंचे तो काफी लोगों ने उनका स्वागत किया। अलवर के डिस्ट्रिक्ट जज ने हरी झंडी दिखा उनको रवाना किया। तब पति-पत्नी ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। दोनेां ने बताया कि देश में मिट्टी की सेहत 52 पर्सेंट बिगड़ चुकी है। इसे स्वस्थ रखना जरूरी है। आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल पर निकले हैं। जगह-जगह रोककर आमजन से भी मुलाकात कर लेते हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

