देश में बढ़ रहा इंजीनियरिंग का क्रेज










देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के प्रति क्रेज बढ़ रहा है। युवा साइसं-मैथ्स सब्जेक्ट में कॅरियर की संभावना देख रहे हैं। मैथ्स लेने वाले सर्वाधिक स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन ले रहे हैं। देश में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या का अवलोकन करें तो यह लगातार बढ़ रही है। इस साल आईआईटी, एनआईटी व ट्रिपलआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई-एडवांस्ड परीक्षा में 11 साल में सर्वाधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए, वहीं जेईई-मेन में चार वर्षों में सर्वाधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। कॅरियर काउंसिलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार आना वाला समय तकनीकी का है। आहूजा ने बताया कि देश की 23 आईआईटी में 17385 सीटें हैं। 32 एनआईटी में 23954, 26 ट्रिपलआईटी में 7746, 35 जीएफटीआई में 8067 सीटें हैं। इस तरह कुल 57 हजार 152 सीटों के लिए जेईई-मेन एवं एडवांस्ड परीक्षा करवाई जाती है। आईआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई-एडवांस्ड परीक्षा में गत 11 वर्षों के मुकाबले सर्वाधिक स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए पंजीकृत व शामिल हुए

