10 साल पुराने एकल-पट्टा मामले में SC ने मांगा जवाब:










करीब 10 साल पुराने एकल पट्टा प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने आज पूर्व आईएएस जीएस संधू, रिटायर आरएएस निष्काम दिवाकर व ओंकारमल सैनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट इसी मामलें में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को भी नोटिस जारी कर चुका हैं।
आज सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़ी दोनों एसएलपी को टैग करने के निर्देश भी दिए। सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश अशोक पाठक की एसएलपी पर सुनवाई करते हुए दिए। एसएलपी में हाई कोर्ट के 17 जनवरी 2023 के आदेश को चुनौती दी गई हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

