राजस्थान मानसून अपडेट:आज से मानसून पर एक सप्ताह का ब्रेक


राजस्थान में तेज बारिश का दौर अब धीमा पड़ने लगा है। पूर्वी राजस्थान में बीती रात भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली समेत अन्य जिलों में बरसात हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम साफ रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून की ट्रफ लाइन अब वापस नॉर्थ इंडिया (हिमालय की तलहटी) की तरफ शिफ्ट हाे गई है, जिसके कारण अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात 46MM बारिश भरतपुर में हुई। भरतपुर के ही उच्चैन, कुम्हेर, रूपवास, वैर, बयाना, भुसावर एरिया में भी एक से डेढ़ इंच तक पानी बरसा। दौसा के बेजुपाड़ा, बांदीकुई, अलवर के सिलीसेढ़, धौलपुर के मनिया, सैंपऊ एरिया में भी एक-एक इंच तक बरसात दर्ज हुई। राजधानी जयपुर के बस्सी में भी हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद पूर्वी राजस्थान में लोगों को गर्मी और उमस से मामूली राहत मिली।


CATEGORIES
Share This