कांग्रेस में विधानसभा प्रत्याशी के दावेदारों की लगी कतार


विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने भाजपा से एक कदम आगे चलते हुए दावेदारों से आवेदन लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस की गुटबाजी भी यहां खुलकर सामने आ गई है। पर्यवेक्षक राजपाल खरोला के सामने कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मंडेलिया मुर्दाबाद के नारे और स्थानीय को टिकट देने की मांग कांग्रेस में जोर पकड़ रही है। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के अंर्तकलह के बीच दावा यह किया जा रहा है कि कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है यह लोकतांत्रिक पार्टी है। इसलिए दावेदारी करना सभी का अधिकार है।


CATEGORIES
Share This