7 करोड़ की सरकारी राशि हड़पने का मामला










सरकारी राशि का गबन करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार।
नागौर की कोतवाली थाना पुलिस ने सात करोड़ रुपए हड़पने और धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा करते हुए चार ठेकेदारों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने दुग्ध वितरण एवं रोकड़ राशि जमा नहीं करवाई थी, ऐसे में सरकारी संपत्ति हड़प डाली। मामले के अनुसार 9 नवंबर 2021 को प्रबन्धक संचालक नागौर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से थाना कोतवाली में एक रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें बताया था कि नागौर दुग्ध वितरण एवं रोकड संग्रहण के ठेकेदार रामचंद्र चौधरी सहित पांच के विरूद्ध मामला दर्ज हुआ था। जिसमें दुग्ध संघ के संग्रहित की गई राशि 6,99,25,228 रुपए जमा नहीं करवाई गई थी। सरकारी संपत्ति हड़पने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस जांच शुरु की। जिस पर कुचामनसिटी के आसनपुरा रहने वाले 34 साल के रामनिवास पुत्र हनुमानराम जाट, 25 साल के विजय चौधरी पुत्र हनुमानराम जाट, मकराना के जसूरी रहने वाले 45 साल के मालाराम पुत्र कुंभाराम जाट और खींवसर के डेहरु रहने वाले 55 साल के रामचंद्र पुत्र पुरखाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया गया।

