53 किलो गांजा जब्त आरोपी फरार:खेत पर बने ट्यूबेल पर छुपा रखा था गांजा


भरतपुर की कुम्हेर थाना पुलिस ने 53 किलो गांजा जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस आरोपी के ठिकाने पर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की पहचान कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कुम्हेर थाना अधिकारी महेंद्र सिंह राठी ने बताया कि, DST टीम से सूचना मिली कि, सोगर गांव में भगवान सिंह संता के नगला वाले रास्ते पर अपने ट्यूबेल के कमरे में अवैध मादक पदार्थ रखे हुआ है। पुलिस सूचना पर भगवान सिंह के ट्यूबेल पर पहुंची, लेकिन भगवान सिंह पुलिस को देख फसल का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी लेने पर भगवान सिंह के ट्यूबवेल वाले कमरे में 9 बंडल मिले। जब बंडलों को चेक किया तो उसमें गांजा था। पुलिस ने गांजे को जब्त कर गांजे को तोला तो 53 किलो निकला। फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपी भगवान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।


CATEGORIES
Share This