कार ने बाइक को टक्कर दी, एक युवक की मौत


अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र में विजय मंदिर के समीप बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे कार ने बाइक को टक्कर दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर घायल हुआ है। जिसे जयपुर रैफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के टोडली गांव निवासी राजेश गुर्जर अपने साथी तौफीक खान के साथ जटियाना में डीजल भरवाने के लिए बाइक से निकले थे। रास्ते में विजय मंदिर के समीप तेज गति से आ रही एक कार ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। जिससे 23 वर्षीय राजेश गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। वही 24 वर्षीय तौफीक खान को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया गया है। फिलहाल विजय मंदिर थाना पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।


CATEGORIES
Share This