महिलाओं ने आईजी से मांगी सुरक्षा










बारां के अटरू थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता दिनेश मीणा हत्याकांड मामले में धाकड़ समाज के लोगों ने बुधवार को आईजी को ज्ञापन देकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ में आई महिलाओं ने सुरक्षा की मांग की। आरोप है कि हत्याकांड में समाज के दूसरे लोगों को भी फंसाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। जो मामले में लिप्त नहीं हैं उन पर जबरन कोई कार्रवाई न की जाए। इस संबंध में ज्ञापन दिया गया। युवा धाकड़ समाज जिला अध्यक्ष राम अवतार नागर ने बताया कि हत्याकांड के विरोध में अटरू के कई इलाकों में 17 अगस्त को बस जलाने तथा राहगीरों के साथ मारपीट करने जैसे घटनाक्रम हुए। ऐसी घटनाओं की धाकड़ समाज घोर निन्दा करता है तथा अपेक्षा करता है कि इस मामले में दोषियों को सजा मिले। लेकिन धाकड़ समाज के निर्दोष लोगों को आरोपी बनाने के लिए प्रशासन पर धरना, प्रदर्शन, बवाल कर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

