चंद्रयान की लैंडिंग कुछ देर में:शाम 5 बजकर 44 मिनट पर एक्टिव होगा ऑटोमैटिक सिस्टम, 20 मिनट बाद साउथ पोल पर उतरेगा


23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज उगेगा, इसरो का चंद्रयान उसके साउथ पोल पर लैंडिंग की कोशिश करेगा। मिशन कामयाब रहा, तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

चंद्रयान मिशन को ऑपरेट कर रहे इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो के मुताबिक लैंडिंग की प्रोसेस बुधवार शाम 5 बजकर 44 मिनट पर एक्टिवेट की जाएगी। पूरे 20 मिनट बाद यानी शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान की लैंडिंग होगी।

इसरो ने चंद्रयान को श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया था। 41वें दिन बाद चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की प्लानिंग की गई है। इसरो का कहना है कि मिशन के सभी सिस्टम नॉर्मल हैं और उसकी लगातार जांच की जा रही है।


CATEGORIES
Share This