कोचिंग छात्र ने ली दवाओं की ओवरडोज, हालत बिगड़ी:


कोटा के कुन्हाड़ी इलाके में एक कोचिंग छात्र ने बुखार की गोलियों की ओवर डोज ले ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कोटा में रहने वाले छात्र गुलशन (23) के स्थानीय परिचित सर्वेश ने बताया कि वह तनाव में भी था। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। छात्र खगड़िया बिहार का रहने वाला है। सर्वेश ने बताया कि बोनई खगडिया बिहार का रहने वाला छात्र कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है


CATEGORIES
Share This