युवक ने सुसाइड किया:कमरे में फांसी लगाई, 2 घंटे बाद मम्मी चाय देने पहुंची तो पता लगा


शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र इलाके में एक युवक ने तनाव के चलते सुसाइड कर लिया। उसने कमरे में ही फांसी लगाई। करीब 2 घंटे बाद जब उसकी मम्मी चाय देने कमरे में पहुंची। युवक ने गेट नहीं खोले। शक होने पर परिजनों ने गेट तोड़ा। सामने युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों से नीचे उतारकर निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। आयुष माहेश्वरी (26) महावीर नगर विस्तार योजना में रहता था। और केक बनाने का काम करता था। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा। सुसाइड के बारें में परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए


CATEGORIES
Share This