युवक को किडनैप कर वीडियो बनाया, 5 लाख मांगे:










अजमेर में एक युवक को घर से किडनैप करने के बाद ब्लैकमेल कर रुपए मांगने का मामला सामने आया है। युवक ने आरोप लगाया है कि बदमाश उसे पुष्कर स्थित एक फार्म हाउस पर ले गए। जहां उसके कपड़े उतार कर मारपीट की गई। इस दौरान उसका न्यूड वीडियो बना लिया गया। अश्लील हरकत की और वीडियो डिलीट करने के नाम पर 5 लाख रुपए की डिमांड की गई। पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर क्लॉक टावर थाना ने पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

