जोधपुर-बाड़मेर ट्रेन रद्द:


उत्तर पश्चिमी रेलवे के विभिन्न रेल ट्रेक पर इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इससे रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इससे कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है तो कुछ ट्रेनों का रुट बदला गया है।

जोधपुर मंडल में सालावास-हनवंत ब्लॉक खंड के बीच रेल पैनल, अनलोडिंग ब्लॉक के कारण बाड़मेर की ट्रेन को रद्द किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन नं. 04839 जोधपुर-बाड़मेर आज 23 और 24 अगस्त को रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन नं. 04840 बाडमेर-जोधपुर 24 और 25.अगस्त को रद्द रहेगी।


CATEGORIES
Share This