भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण वर्गवार देने का विरोध


भोपालगढ़ में मंगलवार शाम को सैनिकों ने आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम नानगाराम चौधरी को ज्ञापन सौंपा। सैनिक रामनिवास चोयल ने बताया कि राजस्थान सिविल सेवा भूतपूर्व सैनिकों का आमेलन नियम 1988 के तहत राज्य के अधीन विभिन्न सेवाओं में भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण दिए जाने का प्रावधान विहित है।

वर्तमान में भूतपूर्व सैनिकों को राज्य में राज्य सेवा में 5% मंत्रालय एवं अधीनस्थ सेवा में 12.5 प्रतिशत तथा चतुर्थ श्रेणी सेवा में 15% आरक्षण का प्रावधान है।

हाल ही में 7 दिसंबर 2022 को राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग की अधिसूचना में निर्णय लिया गया कि भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण अब वर्गवार दिया जाएगा जो कि भूतपूर्व सैनिकों के हितों के खिलाफ है।

इस दौरान सूबेदार मेजर रामलाल चौधरी,रामनिवास चोयल,रामजीवन कुड़ी,सतवीर पूनिया, बाबूलाल देदड़,भागीरथ प्रजापत, श्यामलाल विश्नोई आदि मौजूद रहे।


CATEGORIES
Share This