24 फैक्ट्रियों में छापामार कार्रवाई










वन विभाग व तहसील कार्यालय की टीमों द्वारा शुक्रवार को ग्राम भदवासी में जिप्सम फैक्ट्रियों पर दबिश देकर छापेमार बड़ी कार्रवाई की है। टीम द्वारा 24 जिप्सम फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करते हुए 6 हजार क्विंटल से अधिक गीली और सूखी लकड़ी को सीज किया है। टीमों द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से फैक्ट्री संचालकों में एकबारगी हड़कंप मच गया। इस मौके पर तहसीलदार रवि कुमार (आईएएस प्रशिक्षु) के नेतृत्व में ताबड़तोड़ की गई कार्रवाई में कई फैक्ट्रियों में 50, 100, 200, 500 से लेकर हजार क्विंटल तक गीली और सूखी लकड़ी कटी हुई पड़ी मिली।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

