राजस्थान में सर्वाधिक महंगी बिजली










भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजस्थान में सर्वाधिक महंगी बिजली, अघोषित कटौती और बिजली पर बढ़ाए गए फ्यूल चार्ज, राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन की जनविरोधी नीतियों व कुप्रबंधन के कारण जिले में व्याप्त जन समस्याओं के संदर्भ में शुक्रवार को विधायक व जिलाध्यक्ष मोहनराम चौधरी के नेतृत्व में एसडीएम सुनील पंवार को ज्ञापन दिया। इस दौरान एसडीएम कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने महंगे बिलों की होली जलाई और कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए व प्रदर्शन किया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

