पानी की टंकी पर चढ़ा नाबालिग लड़का:पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद उतारा


चौमूं उपखंड क्षेत्र के अणतपुरा-चिमनपुरा गांव में मंगलवार सुबह एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का पानी की टंकी पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद नाबालिग को पानी की टंकी से नीचे उतारा। नाबालिग के मानसिक रूप से परेशान होने की बात आई सामने आई है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।


CATEGORIES
Share This