ट्रक यूनियन ने टोल टैक्स हटवाने की मांग:










ग्राम पंचायत 15 में स्थित गुड्स करियर ट्रक यूनियन ने जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा को सोमवार शाम समस्याओं से अवगत करवाते हुए टोल टैक्स हटाने की मांग की है।
ट्रक यूनियन के पदाधिकारी ने बताया कि गांव पतरोडा के पास नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा स्थित है। इस टोल प्लाजा की दूरी अनूपगढ़ से मात्र 12 किलोमीटर की है। ट्रक यूनियन की जो गाड़ियां पिकअप, टेंपो द्वारा किसानों का सामान जैसे खाद,बीज,गेहूं,यूरिया, सरसों आदि का सामान ले जाया जाता है मगर 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित टोल प्लाजा पर गाड़ियों का टोल टैक्स वसूला जा रहा है। नियमानुसार टोल टैक्स 20 किलोमीटर की दूरी पर लगना चाहिए।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

