पशु आने से बाइक हुई स्लिप, दो युवकों की मौत:










बालोतरा जिले के समदड़ी अजीत स्कूल के पास बीती रात सड़क पर अचानक गाय आ जाने से दो बाइक सवार स्लीप हो गए। इससे एक युवक के सिर फट जाने से मोके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक के भी सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायल को समदड़ी हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

