अजमेर में होटल मैनेजर से मारपीट










अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में होटल मैनेजर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। देर रात होटल के बाहर टेंपो में सो रहे मैनेजर से 10 से 12 लोगों ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मैनेजर का जेएलएन हॉस्पिटल में इलाज जारी है। मारपीट का कारण दो पक्षों में आपसी विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पीड़ित की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

