स्कूल में अव्यवस्थाओं-टीचर्स की कमी पर जताया रोष










अजमेर जिले के कांकनियावास में ग्रामीणों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की अव्यवस्थाओं ,प्रधानाचार्या व अध्यापकों की कमी को लेकर रोष जताया। ग्राम वासियों ने विद्यालय में प्रधानाचार्य, शिक्षक व व्याख्याता नहीं होने, अध्यापकों का समय पर नहीं आने, छुट्टी पर रहने , एसडीएमसी और एसएमसी का रिकॉर्ड नहीं होने, एसडीएमसी कमेटी द्वारा वार्षिक प्लान नहीं बनाने जैसी कई अव्यवस्थाओं को लेकर विरोध किया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

