उत्साह के साथ मनाई गई सवाई मानसिंह द्वितीय की जयंती


महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय की 112वीं जयंती जयपुर में उत्साह के साथ मनाई गई। राम निवास बाग में सुबह जयपुर के पूर्व महाराजा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एमएसएमएस द्वितीय संग्रहालय की कार्यकारी ट्रस्टी रमा दत्त के साथ-साथ संग्रहालय की निदेशक डॉ. रीमा हूजा भी उपस्थित थीं। सिटी पैलेस और एमएसएमएस द्वितीय संग्रहालय के अधिकारियों और स्टाफ ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रमा दत्त ने कहा कि स्वर्गीय महाराजा मान सिंह मॉर्डन जयपुर के निर्माता थे। जयपुर में बड़ी संख्या में कॉलेज, अस्पताल, स्कूल, चौड़ी सड़कें, सिटी स्टेडियम आदि सभी उनके समय में और उनकी पहल पर बनाए गए थे। वे राजस्थान के पहले राजप्रमुख भी थे।


CATEGORIES
Share This