रेप के आरोपी को 20 साल की जेल


नाबालिग से रेप के करीब तीन साल पुराने मामले में पॉक्सो कोर्ट क्रम 4 ने आरोपी को सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने आरोपी चंद्रशेखर (24) निवासी बरड़िया थाना अंता जिला बारां को 20 साल के कारावास की सजा व 20 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। आरोपी युवक राखी के समय सुसराल से पीहर आई नाबालिग को भगाकर अपने साथ ले गया था। 10 दिन साथ रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।


CATEGORIES
Share This