हेल्थ कैंप में कोचिंग स्टूडेंट्स ने करवाई जांच










कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स के सामने सबसे ज्यादा परेशानी बीमारी के समय आती है। बच्चा अकेला होता है और ऐसे में उसे डॉक्टर से चैकअप से लेकर एडमिट होने तक काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाल में ही कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स के आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन ने भी मीटिंग ली थी। जिसमें बच्चों के लिए हेल्थ कैंप और देखरेख संबंधी दिशा निर्देश दिए थे। कोटा में पीडब्लू विद्यापीठ की तरफ से हेल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कोचिंग स्टूडेंट्स को फ्री चैकअप और इलाज की सुविधा दी गई। यहां बड़ी संख्या में बच्चे अपनी सेहत की जांच करवाने पहुंचे। ज्यादातर बच्चे बुखार, खांसी जैसी समस्या से पीड़ित थे जिन्हें मौके पर ही जांच के बाद दवा दी गई
CATEGORIES Bikaner Superfast News

