सूने मकान से लाखों की चोरी:अनाज की टंकी तोड़कर चुरा लिए जेवरात व कैश










चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और लाखों की नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए l बुजुर्ग महिला जब घर लौटी तो मकान के ताले टूटे देखकर उसके होश उड़ गए घटना सीकर जिले के फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है
पुलिस को दी रिपोर्ट में बुजुर्ग महिला परमेश्वरी देवी (60), फतेहपुर ने बताया कि वह लोगों के घरों में साफ- सफाई करने का काम करती है वह अपने मकान को ताला लगाकर साफ- सफाई करने के लिए चली गई जिसके पीछे से चोरों ने सूने मकान में धावा बोल दिया और मकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए
चोर अनाज की पेटी में रखी एक लाख रुपए नगदी व 20 हजार के सोने- चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए l जब बुजुर्ग महिला काम से वापस अपने घर लौटी तो उसने देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था जिसके बाद महिला ने आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया और पुलिस को सूचना दी फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी मामले की जांच हेड कांस्टेबल पूर्ण सिंह कर रहे हैं

