फर्जी तरीके से लॉटरी निकाल अपनों को आवंटित किए भूखंड










जयपुर में प्राइवेट बिल्डर्स गरीबों के हक के मकान उनको नहीं देकर अपने चहेतों को बांट रहे हैं। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आरक्षित ईडब्ल्यूएस-एलआईजी के आवासों की लॉटरी में फर्जीवाड़ा करके इसे अपने लोगों को आवंटित कर रहे हैं। कम्प्यूटर से फर्जी तरीके से निकाली लॉटरी की ये शिकायत जेडीए कमिश्नर के बाद अब प्रमुख शासन सचिव, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री स्तर पर पहुंच गई।
मामला निजी खातेदारी की योजना केसर ग्रीन का है। इस योजना में गरीब वर्ग (ईडब्ल्यूएस-एलआईजी) के लिए आरक्षित 97 भूखंडों की आवंटन लॉटरी 20 जुलाई को निकाली गई। लॉटरी जिस कम्प्यूटर के जरिए निकाली गई, उसमें उपयोग किया गया सॉफ्टवेयर न तो जेडीए की आईटी विंग से वैरिफाई था और न ही राजस्थान सरकार के डीओआईटी एजेंसी से।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

