स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव के लिए भूख हड़ताल:










स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव पर रोक के बाद स्टूडेंट्स में रोष है। नाराज स्टूडेंट्स ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना लगा दिया है। पांच स्टूडेंट्स ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। स्टूडेंट्स का कहना था कि उनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। स्टूडेंट्स की पॉलिटिक्स में काफी ज्यादा रुचि है। अब स्टूडेंट्स के पास जब चुनाव के जरिए राजनीति में आने का मौका है तो सरकार ने इस पर रोक ही लगा दी है। इससे राजनीति में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स को निराशा हुई है। इन लोगों का कहना था भारतीय राजनीति में कई बड़े राजनेता छात्र जीवन से से आगे बढ़े हैं। अगर छात्र संघ चुनाव पर रोक ही लगा दी गई तो कई अच्छे छात्र नेता राजनीतिक प्लेटफॉर्म नहीं तलाश पाएंगे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

