आगामी चुनाव में मतदान न करना फैसला










भीलवाड़ा शहर के नगर परिषद के वार्ड 43 के लोगों ने आगामी चुनाव में मतदान नहीं करने का फैसला लिया है। वार्ड के लोगों ने शनिवार को अपना विरोध जताते हुए वार्ड के दो मेन गेट पर मतदान बहिष्कार का बैनर लगा दिया।
बैनर में लिखा कि ‘किसी भी दल के नेताओं का वार्ड में आना निषेध हैं’। लोगों का यह विरोध उनके क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने को लेकर है।
नगर परिषद के वार्ड 43 में स्थित गोकुलम विलाज़ कॉलोनी के लोगों लम्बे समय में टूटी सड़कों और बेहाल सफाई व्यवस्था को लेकर अपना विरोध जताया।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि समस्याओं को लेकर नगर परिषद अधिकारियों और कलेक्टर को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। स्थानीय नेताओं को भी समस्या से अवगत करवाया जा चुका है। इसके बाद भी किसी ने भी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया
CATEGORIES Bikaner Superfast News

