12 लाख का गबन करने वाला डिस्कॉम कैशियर पहले निलंबित


डिस्कॉम विभाग के कैशियर ने 12 लाख रुपए लाइट कज्यूमर के बिलों की राशि का गबन कर लिया। विभाग ने पहले कैशियर को निलंबित कर दिया। डिस्कॉम के अधिकारी कैशियर को बचाते रहे और करीब एक माह पहले ढ़ाई लाख की वसूली कर उसे बहाल कर रामसर डिस्कॉम में लगा दिया। इधर सहायक अभियंता की रिपोर्ट पर पुलिस ने सात माह पहले दर्ज मामले कैशियर को गिरफ्तार किया। मामला बाड़मेर डिस्कॉम के ग्रामीण ऑफिस का है।


CATEGORIES
Share This