किसानों ने घेरा डिस्कॉम मुख्यालय


भारतीय किसान संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों ने शुक्रवार को जोधपुर डिस्कॉम मुख्यालय का घेराव कर दिया। टेंट और जाजम बिछाकर किसान पड़ाव देकर बैठ गए।

रात को पड़ाव स्थल पर ही भट्टियां लगीं और खाना बना। किसानों ने ऐलान कर दिया कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता वे इस पड़ाव को जारी रखेंगे।

भारतीय किसान संघ के तुलछाराम सिंवर ने बताया कि विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर किसानों का जोधपुर डिस्कॉम मुख्यालय पर पड़ाव शुरू हुआ है। इससे पहले किसानों ने डिस्कॉम के उपखंड स्तर के कार्यालय से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों से गुहार लगाई।


CATEGORIES
Share This