जोधपुर में श्रद्धालुओं के जत्थे को प्राइवेट बस ने रौंदा:


जोधपुर में शनिवार सुबह एक प्राइवेट स्लीपर बस ने रामदेवरा (जैसलमेर) जा रहे जातरुओं (श्रद्धालुओं) के जत्थे को रौंद दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 4 अन्य जातरू घायल भी हुए हैं। मृतक महिलाएं बूंदी व टोंक जिले की हैं। हादसे जिले के बिलाड़ा थाना क्षेत्र में खारिया-मीठापुर के करीब सुबह 4.30 बजे हुआ।

जैसलमेर के रामदेवरा में भाद्रपद महीने में मेला भरता है। जिसमें शामिल होने के लिए जातरू पैदल रामदेवरा पहुंच रहे हैं। जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर बिलाड़ा के पास सड़क पर शनिवार सुबह पैदल चल रहे इन्हीं जातरुओं के जत्थे को स्लीपर कोच प्राइवेट बस ने रौंद दिया।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।


CATEGORIES
Share This