ACB ने स्कूल प्रिंसिपल को किया ट्रेप:










जोधपुर में मथानिया में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल व अध्यापक को एसीबी ने ट्रेप किया है। दोनों ने बीएड इंटर्न स्टूडेंट को सर्टिफिकेट देने के एवज में रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
एसीबी ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुधार ढाणा मथानिया के टीचर सांवरमल व प्रिंसिपल मनोहर सिंह को दो हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
एसीबी के पास शिकायत आई थी कि बीएड इंटरशिप प्रमाण पत्र देने के एवज में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मथानिकया के प्रिंसिपल मनोहर सिंह दो हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है। और इसके लिए परेशान कर रहे है।इस पर उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर के निर्देशन में टीम बनाई सूचना को वेरिफाइ करने के बाद पुलिस निरीक्षक सुनिता कुमारी की टीम ने ट्रेप की कार्रवाई की।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

