हाउसिंग बोर्ड में आवेदन की तारीख बढ़ी:










राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में निकाली 258 पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आज आवेदन की आखिरी तारीख थी, लेकिन बोर्ड प्रशासन ने इसे तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया है।
हाउसिंग बोर्ड सचिव अल्पा चौधरी ने बताया कि बोर्ड में 258 पदों के लिए होने वाली सीधी भर्ती परीक्षा के लिए 18 जुलाई से आवेदन भरने शुरू हुए थे, जिसकी आखिरी तारीख 18 अगस्त रखी थी। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए हमने इसकी तारीख को 21 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय किया है। ताकि िजन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र नहीं भर पाए है, वे आवेदन कर सकेंगे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

