आज का मानसून अपडेट:जयपुर, उदयपुर, अजमेर समेत 22 जिलों में बारिश की संभावना










बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में शनिवार से बारिश होने की संभावना है। कोटा, भरतपुर, जयपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के 22 जिलों में भी इस सिस्टम का असर रहेगा। इन संभाग के जिलों में अगले 2-3 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होगा। किसान खरीफ की फसल की सिंचाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो पूर्वी राजस्थान में उमस और गर्मी रही। गुरुवार को करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर के एरिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। करौली के श्रीमहावीरजी में 8MM पानी बरसा। भरतपुर में भी हल्की बूंदाबांदी, जबकि सवाई माधोपुर के बौंली, खंडार एरिया में 2 से 5MM तक बरसात हुई। कोटा के सांगोद में भी 8MM बरसात दर्ज हुई।
इधर, गर्मी और उमस के कारण पश्चिमी राजस्थान के जिलाें में पारा 39 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पिलानी, चूरू, गंगानगर, फतेहपुर, हनुमानगढ़ और जैसलमेर में गुरुवार दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राज्य में आज भी पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है

