खाजूवाला का जिला बदलने का अनूठा विरोध










खाजूवाला और छत्तरगढ़ को बीकानेर से हटाकर अनूपगढ़ में शामिल करने के विरोध के चलते शुक्रवार को खाजूवाला में आन्दोलनकरियों ने अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। यहां एक दो नहीं बल्कि 60 से ज्यादा लोगों ने सिर मुंडवा लिया। खाजूवाला के उपखंड कार्यालय के पास चल रहे धरने पर सुबह विरोध करने पहुंचे। इस दौरान अनूठा विरोध करने का निर्णय हुआ तो लोगों ने सिर मुंडवाने का निर्णय किया। एक के बाद एक 60 से ज्यादा लोगों ने अपना सिर मुंडवा लिया। आंदोलनकारी पुरूषोतम सारस्वत ने बताया कि अगर सरकार ने समय रहते खाजूवाला को बीकानेर में शामिल नहीं किया तो ऐसे ही सरकार का ध्यान खींचा जाएगा। एक साथ बड़ी संख्या में मूंडन के कारण अब धरना स्थल पर अधिकांश लोगों के सिर पर बाल नजर नहीं आ रहे। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सही निर्णय नहीं किया गया तो धरना स्थल के बाहर कस्बे में भी हर जगह ऐसे ही विरोध किया जाएगा।

