SI ने माउंट लोबुचे पीक पर की चढ़ाई


जोधपुर के रातानाडा थाने के एस आई ने 6119 मीटर चढाई कर माउंट लोबुचे पीक पर पहुंच कर तिरंगे के साथ राजस्थान पुलिस का झंडा लहराया। लोबुचे नेपाल स्थित दुर्गम चोटी है। एस आई का कहना है कि इस सफलता के बाद अब वह माउंट एवरेस्ट की चढाई करेगे। इसके लिए वह ड्यूटी के साथ तैयारी कर रहे है।

रातानाडा थाने में पदस्थ एसआई भंवरसिंह ने माउंट लोबुचे पीक पर तिरंगे के साथ राजस्थान पुलिस का झंडा लहराने वाले पहले व्यक्ति है। उन्होंने बताया कि बेस कैंप से पीक तक 6119 मीटर चढाई को मात्र साढे़ चार घंटे में तय की। बर्फ के ग्लेशियर पर चढ़ना बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने रात 2 बजे बेस कैंप से निकले और सुबह साढे सात बजे तक लोबुचे पीक पहुंच गए।

राजस्थान पुलिस में पहली बार किसी पुलिसकर्मी ने यह उपलब्धि हासिल की।डीसीपी अमृता दुहन ने बताया कि रातानाडा थाने के एसआई भंवरसिंह ने नेपाल के हिमालय पर्वत श्रृंखला में स्थित माउंट लोबुचे पीक 6119 मीटर पर प्रथम प्रयास में सफल क्लाइंबिंग कर चोटी फतेह की। माउंट लाबुचे पीक टेक्निकल व चैलेंजिंग माउंटेन की श्रेणी में आता है, जिसको सफल आइस क्लाइंबिंग हाइकिंग करते हुए पूरा करना मुश्किल राजस्थान था।


CATEGORIES
Share This