नौकरी के लिए बुलाया और फिर कंपनी गायब










जोधपुर शहर के पावटा में किसान भवन में सैकड़ों की संख्या में युवा एकत्रित हुए। यह सभी एक विज्ञापन देखकर आए थे जिसमें पचपदरा रिफाइनरी में सुरक्षाकर्मी लगाने की बात कही गई थी। लेकिन जब युवा पहुंचे तो यहां कंपनी का कोई प्रतिनिधि नहीं मिला। इसके बाद इन लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया
SRS शील्ड नाम की कंपनी की ओर से एक विज्ञापन वायरल किया गया। इसमें जोधपुर के किसान भवन में 3 दिन तक सुरक्षाकर्मियों के लिए साक्षात्कार होने की बात कही गई। यह सभी सुरक्षाकर्मी पचपदरा की रिफाइनरी में लगाने का दावा किया गया। शुक्रवार सुबह जब किसान भवन में जोधपुर और आसपास के जिलों से युवा पहुंचे तो यहां कोई भी कंपनी का प्रतिनिधि नहीं मिला। इसके बाद यहां युवाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया
CATEGORIES Bikaner Superfast News

