शादी की सालगिरह में फायरिंग करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार


शादी की सालगिरह के प्रोग्राम के दौरान एक घर में घुसकर फायरिंग करने के चौथे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। वारदात के बाद से आरोपी 7 महीने से फरार था। मामले में पहले 3 अन्य आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

तीनों से पूछताछ के बाद चौथे बदमाश को भी पकड़ लिया गया। मामला श्रीगंगानगर के वार्ड 63 बापू नगर इलाके में कबीर चौक के पास का है।

जवाहर नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सात महीने पहले कबीर चौक के पास रहने वाले सनी पुत्र भगत सिंह ने मामला दर्ज करवाया था।

रिपोर्ट में कहा था कि 20 जनवरी को उसके घर में भाई की शादी की सालगिरह का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान संदीप और कुछ अन्य आरोपी आए और पिस्तौल से फायरिंग कर दी ।


CATEGORIES
Share This