राजस्थान यूनिवर्सिटी में पुलिस-छात्रों के बीच झड़प










राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों का आंदोलन उग्र रूप लेता जा रहा है। गुरुवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रदर्शनकारी छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र यादव के पुतले की शवयात्रा निकाली और पुतला फूंका। इस दौरान यूनिवर्सिटी के मेन गेट को बंद करने की बात को लेकर पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई, जिसमें 3 छात्रों को चोट आई।
छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेता हर दिन अलग तरह से प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश में जुटे हैं। आज छात्र नेताओं ने अर्धनग्न होकर यूनिवर्सिटी गेट पर प्रदर्शन किया। छात्र नेता राजेंद्र गौड़ ने कहा कि सरकार गांधीवादी तरीके से हमारी और ध्यान नहीं दे रही। इसलिए आज हम अपने कपड़े खोल विरोध जाता रहे हैं। ताकि कम से कम हमारी जायज मांगों की सुनवाई हो सके
CATEGORIES Bikaner Superfast News

